ईको गाड़ी चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को गोली लगी
फिरोजाबाद, जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित गाँव कंथरी के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गये। घायल बदमाशों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदमाश दो दिन पहले एक ईको कार लूट कर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और बदमाशों से मुठभेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी पहचान शकील और फहीम के रूप में बताई।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों से एक लूटी हुई ईको कार और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। फहीम पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।


‘लोग BJP से खुश नहीं’! रेणुका सिंह के कथित ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल
क्या कर्नाटक में होगा सत्ता परिवर्तन? कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता
शशि थरूर के बदले अंदाज ने बढ़ाई हलचल, कांग्रेस में उठने लगे सवाल
CBI का शिकंजा कसा! ट्विशा केस में समर्थ पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप


