पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिस्ट में 1836 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जो अब अगले चरण में भाग लेंगे।

350 पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए बी.टेक, बीई, सीए, एमबीए, पीजीडीएम और एमसीए जैसी शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार पात्र थे। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच पूरी हुई थी।

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा अगला चरण?

जिन अभ्यर्थियों का नाम शॉर्टलिस्ट लिस्ट में आया है, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:

व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान उनसे बैंकिंग और संबंधित क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे ताकि उनकी विशेषज्ञता, सोचने की क्षमता और पद के अनुरूप उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जा सके।

अंतिम चयन: उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। कुछ विशेष पदों के लिए, यदि आवेदन कम संख्या में प्राप्त होते हैं, तो केवल साक्षात्कार के आधार पर भी चयन संभव हो सकता है।

अभ्यर्थी अपना नाम यहां क्लिक करके भी चेक कर सकते है...

PNB SO Result 2025: ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले पीएनबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “PNB SO Recruitment 2025 Written Exam Result” लिंक खोजें।
  • लिंक खोलते ही रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम खोजें और PDF को सेव कर लें।