पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त जारी करेंगे
जयपुर । पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 19वीं किश्त 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से बिहार के भागलपुर में आयोजित होने वाले किसान सम्मान समारोह में जारी की जाएगी। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि योजना के तहत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।
दक ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 18 किश्तों के माध्यम से देश के 11 करोड़ से भी अधिक किसान परिवारों को 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को 2000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही थी, जिसे राज्य बजट 2025-26 में बढ़ाकर 3000 रुपये करने की घोषणा की गई है। राज्य में अब योजना के पात्र किसानों को 8000 रुपये के स्थान पर 9000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के रूप में मिलेंगे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
स्वच्छता कानून का सख्त पालन, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही


