बरेली । जिले में एक युवती से दुष्कर्म की घटना हुई। दुष्कर्म का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। आरोपी प्लंबर का काम करता है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से जान पहचान की। फिर उसने एक सुनसान जगह बुलाकर उसके दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। इसकी फिटिंग का काम बिथरी चैनपुर निवासी तस्लीम कर रहा है। आरोप लगाया कि तस्लीम ने उसकी बहन को अपना नाम रजनीश बताया। इसके बाद बहन से जान-पहचान बढ़ाई। मंगलवार को उसे एक जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। इसकी जानकारी उनके गांव वालों को हुई तो उन्होंने हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता से शिकायत की। दुर्गेश मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने तस्लीम को पकड़ भी लिया। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।