अलवर के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए योजना बनाई जाएगी
जयपुर । उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने विधानसभा में विधायक जुबेर खान के मूल प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बनाकर इसे धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा।
उहोंने कहा कि अलवर जिले में 2 पैनोरमा तत्कालीन सरकार के समय बनाए गए थे लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के समय इनके विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब राज्य सरकार द्वारा इन पैनोरमा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन मंत्री ने अलवर जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों सरिस्का टाइगर रिजर्व, नीलकण्ठ महादेव मंदिर, मूसी महारानी की छतरी, रानी का कुआं, बराही माता मंदिर, भर्तृहरि धाम में अमरगंगा नाले का जीर्णोंद्धार व अन्य कार्य, नारायणी माता धाम में पर्यटन विकास कार्य एवं माचाड़ी किले का संरक्षण तथा राजा हेमू के पैनोरमा के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।


Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव


