ट्रेन में AC फेल होने पर यात्रियों का गुस्सा फूटा
लखनऊ|सहारनपुर से लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी फेल होने से यात्री परेशान हो गए। यात्रियों ने गर्मी के साथ-साथ मच्छरों की भी शिकायत की। दूसरी ओर रविवार शाम गोरखपुर में ओएचई फेल होने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।गाड़ी संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री फजलू नूर ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा कि सोमवार सुबह वह ट्रेन से लखनऊ आ रहे थे। एसी कूलिंग ठप था। इस बीच मच्छरों ने भी परेशान कर दिया। हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यात्री का आरोप है कि प्रीमियम ट्रेन होने के बाद यह स्थिति है।
कई ट्रेनों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ा
दूसरी ओर गोरखपुर में रविवार शाम करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन ओएचई फेल हो गया। इसके चलते जम्मू से गोरखपुर आने वाली 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस को डोमिनगढ़ में रोकना पड़ गया। इसकी वजह से करीब ढाई घंटे तक ट्रेन लेट हो गई। इसके पीछे आने वाली भी कई ट्रेनों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ा।


BJP की नजर TMC सांसदों पर, ममता खेमे में बढ़ी बेचैनी
हादसे के बाद मुजफ्फरपुर में भारी तनाव: परिजनों का दावा 'छिपाए गए शव', डीएम ने सामने आकर बताई सच्चाई
रिश्तों की अहमियत पैसों से ऊपर: रेल हादसे में पोती खोने वाले दादा के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा और संवेदनशील फैसला
राजनीति के दिग्गजों ने सिखाए संगठन चलाने के गुर: अर्चना गुप्ता के लिए खास रहा राव, धनखड़ और पूनिया का यह मिलन
पुणे से सामने आया नया धर्मांतरण विवाद, Wipro कर्मचारी ने उठाए सवाल


