Orchha:बेस्ट डेस्टिनेशन ओरछा में दोस्तों संग सेलिब्रेट करें हॉलिडे..
Orchha: मध्यप्रदेश अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस प्रदेश में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल ओरछा है। यह जगह अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए ओरछा आते हैं। अगर आप हॉलिडे सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं, तो ओरछा का चयन कर सकते हैं।
ओरछा कहां है ?
ओरछा मध्य प्रदेश के बेतवा नदी के किनारे बसा है। यह मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में है। जिन लोगों को इतिहास में रूचि है। उनके लिए ओरछा एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। देश की राजधानी दिल्ली से ओरछा की दूरी 450 किलोमीटर है। ओरछा में घूमने के लिए जहांगीर महल,चतुर्भुज मंदिर,झांसी का किला समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।
ओरछा किला
इस किले का निर्माण 16 वीं सदी में बुंदेल के राजपूत राजा रूद्र प्रताप सिंह ने कराया है। इस किले का निर्माण मुग़ल और राजपूत वास्तुकला में हुआ है। आप ओरछा किले में खूबसूरत और यादगार सेल्फी ले सकते हैं।
जहांगीर महल
17वीं सदी में तत्कालीन राजा बीर सिंह देव ने जहांगीर महल का निर्माण करवाया है। ऐसा कहा जाता है कि इस महल का निर्माण जहांगीर के स्वागत में कराया गया था। यह महल ओरछा किले के अंदर है।
चतुर्भुज मंदिर
17वीं शताब्दी का यह मंदिर ओरछा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। आप अपने दोस्तों के साथ देव दर्शन के लिए चतुर्भुज मंदिर जा सकते हैं।
बेतवा नदी तट
अगर आप सेल्फी लवर हैं, तो बेतवा नदी का तट बेस्ट डेस्टिनेशन है। खासकर, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य बेहद विहंगम रहता है। आप अपने दोस्तों के साथ ओरछा में हॉलिडे को यादगार बना सकते हैं।
राम राजा मंदिर
यह मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है। इस मंदिर में वास्तुकला और नक्काशी का अनुपम उदाहरण है। आप देव दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु राम राजा मंदिर जरूर जाएं


गृहमंत्री का बड़ा कदम, डिजिटल जनगणना हेतु चार आधुनिक टूल लॉन्च
भाजपा से दूरी से लेकर नजदीकी तक, Nitish Kumar की राजनीति
66 के हुए शिवराज सिंह चौहान, जन्मदिन पर विकास के पांच संकल्प
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा
समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा


