झारखंड में उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 3 से 7 से तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 17 व 18 जनवरी को रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

3-4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था। विक्षोभ खत्म हो गया है और उत्तर से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा से झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

15 जनवरी के बाद से सुधरेगा मौसम

15 जनवरी के बाद से धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा है। 27.6 डिग्री सेल्सियस के साथ चाईबासा सबसे गर्म रहा।

जबकि 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गढ़वा सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञानी ने का कि अभी लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं रांची का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री रहा है।