नवपदस्थ मिशन संचालक विजय दयाराम के. ने किया पदभार ग्रहण
रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन छत्तीसगढ़ के नवपदस्थ प्रबंध संचालक विजय दयाराम के. ने आज नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि विजय दयाराम के. वर्ष 2015 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। वे पूर्व में बस्तर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजय दयाराम के. वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. कौशल विकास अभिकरण के साथ साथ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात दयाराम के. ने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों को लेकर इंडियन एयरलाइंस को सख्त हिदायत


