मोशनल ने अमेरिका में 550 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
सैन फ्रांसिस्को। ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी कंपनी मोशनल ने अमेरिका में लगभग 550 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (डब्ल्यूएआरएन) के अनुसार बर्खास्त कर्मचारियों में से लगभग 145 कर्मचारी पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर में काम करते थे। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कमर्शियल संचालन रोक रही है और रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना में देरी कर रही है। मोशनल की हर एक टीम प्रभावित हुई है, जिसमें एक मुख्य परिचालन अधिकारी भी शामिल हैं। मोशनल के रिमोट वाहन सहायता प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली टीम में भारी कटौती की गई है। मोशनल हुंडई मोटर ग्रुप और ऑटो पार्ट्स सप्लायर एप्टिव के बीच एक संयुक्त उद्यम है।


कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमले से हड़कंप, 23 चालक दल के लिए रेस्क्यू जारी
UP में धर्मिक यात्रा का आगाज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ऐलान
संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह बोले– नियम तोड़ने वालों का माइक बंद हो
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, नोडल अफसरों के साथ प्राचार्यों को जिम्मा सौंपा


