जयपुर। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 27475971 पुरूष एवं 25351276 महिला तथा 141229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 1554604 नव मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं।