नशीला पदार्थ देने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अजमेर। में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पिता के अनुसार जब उन्हें जानकारी मिली कि कुछ युवक उनकी बेटी को ले गए हैं तो वे मौके पर पहुंचे। वहां बेटी ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में उतारा गया, जानिए वजह
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना


