शहादत को अमर किया: भवानीगढ़-सुनाम रोड अब ‘शहीद ऊधम सिंह मार्ग’
संगरूर/सुनाम। पंजाब सरकार ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए भवानीगढ़-सुनाम-कोट कश्मीर सड़क का नाम बदलकर ‘शहीद ऊधम सिंह मार्ग’ रख दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी। अमन अरोड़ा ने बताया कि यह निर्णय देशभक्ति की भावना और शहीदों के सम्मान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह मांग वह स्वयं लंबे समय से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखते आ रहे थे, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह न केवल उनके लिए व्यक्तिगत संतोष की बात है, बल्कि सुनाम क्षेत्र के लोगों, शहीद ऊधम सिंह के परिजनों और कंबोज भाईचारे के लिए भी गर्व का विषय है, जो वर्षों से इस मार्ग का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।
अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा, “सरकार का यह निर्णय शहीद ऊधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है और युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर देगा।” शहीद ऊधम सिंह, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन में जनरल डायर के समर्थन में काम कर रहे माइकल ओ'डायर को गोली मारी थी, देश के सबसे सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों में गिने जाते हैं। ऐसे वीर सपूत के नाम पर सड़क का नामकरण भवानीगढ़, सुनाम और कोट कश्मीर जैसे क्षेत्रों को भी गौरवांवित करता है।


खाटू श्यामजी पर टिप्पणी से मचा विवाद, भक्तों के आक्रोश के बाद कथावाचक ने मांगी माफी
फिल्म 'सिंघम' के 15 साल पूरे, पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए अजय देवगन
डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ीं, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कोर्ट करेगा सजा का ऐलान
DGP तदाशा मिश्रा की आपत्ति लाई रंग, IPS सुमन गुप्ता के डेपुटेशन पर लगा ब्रेक
दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा का असर, कई स्टेशनों की सेवाएं रहेंगी प्रभावित


