सामग्री :

1 किलो लौकी, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून घी, 1 चम्मच हरी धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक

विधि :

- सबसे पहले लौकी को छीलकर टुकड़ों में काट लें।

- इसके बाद कढ़ाई में 1 टी स्पून देसी घी डालकर गर्म करें।

- अब इसमें अब जीरा डालकर चटका लें।

- इसमें कटी लौकी डालकर धीमी आंच पर भून लें।

- अब आवश्यकतानुसार पानी और स्वादानुसार नमक डालें।

- फिर बारीक कटा अदरक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

- कम से कम 20 मिनट तक पका लें और फिर गैस बंद कर दें।