महाशिवरात्रि पर्व पर सभी व्यवस्थाएं समय पर करें-महापौर
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने महाशिवरात्रि पर्व पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। महापौर ने नगर निगम ग्रेटर अधिकारियों को ग्रेटर क्षेत्राधिकार में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों एवं अन्य मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर करवाने के निर्देश दिए हैं। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मंदिरों के आस-पास समुचित साफ-सफाई व रंगोली की व्यवस्था, प्रमुख शिव मंदिरों में अस्थाई लाइट व्यवस्था, शहर की समुचित प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बंद रोड़ लाईटों को तुरंत ठीक करवाने एवं आवश्यकतानुसार नई लाईटें लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंदिरों के आवागमन मार्गों पर आवश्यक मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिये है जिससे भक्तों को किसी भी प्रकार से असुविधा ना हो।


रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


