जखीरा फ्लाईओवर के पास बड़ा ट्रेन हादसा
नई दिल्ली । दिल्ली के जखीरा में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। गनीमत यह रही कि यह एक मालगाड़ी थी। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर रेलवे टीम व फायर ब्रिगेड तैनात हैं। गनीमत यह रही कि यह एक मालगाड़ी थी। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर रेलवे टीम व फायर ब्रिगेड तैनात हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11.42 पर दमकल विभाग को सूचना मिली कि जखीरा फ्लाईओवर के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। मौके पर पहुंचे दमकर्मियों ने पाया कि यह ट्रेन मालगाड़ी थी, जिसकी 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। सूचना मिलने पर रेलवे टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम व अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लदे थे। हालांकि पटरी पर किसी के फंसे होने की संभावना से राहत बचाव में लगे कर्मियों ने पूरी तरह इनकार नहीं किया है। अभी राहत-बचाव कार्य जारी है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन


