नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की बड़ी कार्यवाही
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देषानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मयूर विहार, कबानी रोड़, सेन्ट्रल स्पाइन दादी का फाटक तथा सांगानेर मालपुरा गेट तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 32 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 3 केन्टर सामान जब्त किया।
उपायुक्त सतर्कता अजय शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मयूर विहार, कबानी रोड़, सेन्ट्रल स्पाइन दादी का फाटक तथा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चैरड़िया पेट्रोल पम्प से मालपुरा गेट सांगानेर जयपुर तक अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 3 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 32 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन


