रसद विभाग की टीम ने उचित मूल्य दुकानों का किया निरीक्षण
जयपुर । उदयपुर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम में शहर में विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। जिला रसद अधिकारी गितेश श्री मालवीय, प्रवर्तन अधिकारी मनीष भटनागर एवं प्रवर्तन निरीक्षक मनीष शर्मा ने उदयपुर शहर के वार्ड 12 ब्रह्मपोल, वार्ड न. 2 एवं वार्ड 05 अम्बामाता, वार्ड न. 05 चांदपोल एवं वार्ड न. 56 हाथीपोल स्थित आठ उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वितरण किए जाने वाले खाद्य सुरक्षा के गेहूं की गुणवत्ता का अवलोकन किया एवं मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं (खाद्य सुरक्षा लाभार्थी) से संवाद किया। निरीक्षण दौरान खाद्य सुरक्षा का गेहूं फेयर एवरेज क्वालिटी का होना पाया गया एवं उपभोक्ता भी वितरण व्यवस्था से संतुष्ठ पाये गये।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन


