स्मार्टफोन किसी भी यूजर के लिए उसकी प्राइवेसी से जुड़ा डिवाइस होता है। यूजर के बैंक से जुड़ी जानकारियां ही नहीं, प्राइवेट पिक्चर्स, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भी डिवाइस में सहेज कर रखे जाते हैं। ऐसे में किसी दूसरे यूजर के हाथ में डिवाइस का सेकंड भर के लिए आना आपकी पर्सनल जानकारियों को लीक कर सकता है।

स्क्रीन पिंनिंग फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल

कई बार यह अनजान शख्स आपके अपने भी हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों और दोस्तों को स्मार्टफोन देने की स्थिति में भी यह खतरा रहता है। ऐसे में एक ट्रिक की मदद से आप अपनी जानकारियों को सीक्रेट रख सकते हैं।

दरअसल टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक शानदार फीचर को पेश करती है। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उनके स्मार्टफोन में स्क्रीन पिंनिंग फीचर को पेश किया जाता है।

क्या है स्क्रीन पिंनिंग फीचर 

स्क्रीन पिंनिंग फीचर की मदद से यूजर को एक ही ऐप पर स्क्रीन को लॉक करने की सुविधा मिलती है। एक बार अगर किसी ऐप को पिन किया जाए तो दूसरे यूजर द्वारा चाह कर भी स्क्रीन को अनलॉक नहीं कर सकता है। यहां तक कि ऐप की स्क्रीन पर बैक बटन भी काम नहीं करता है। पावर बटन को ऑन कर भी स्क्रीन को अनलॉक नहीं किया जा सकता है।

स्क्रीन पिंनिंग फीचर को ऐसे करें ऑन

स्क्रीन पिंनिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे डिवाइस में इस सेटिंग को ऑन करना होगा, जिसके बाद जरूरत पड़ने पर इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 सबसे पहले स्मार्टफोन में सेटिंग्स के ऑप्शन पर जाना होगा।
 यहां सिक्योरिटी के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
 यहां स्क्रीन पिंनिंग के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
 ऑप्शन पर टैप करते ही स्क्रीन पिंनिंग फीचर को ऑन करना होगा।
 इसके साथ ही दूसरे ऑप्शन 'Lock the device when screen pinning is canceled' को ऑन कर सकते हैं।
 
स्क्रीन पिंनिंग फीचर को ऐसे इस्तेमाल करे 

स्क्रीन पिंनिंग फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें, जिस पर स्क्रीन को लॉक करना चाहते हैं।
 
 बैक बटन को टैप कर होम स्क्रीन पर आना होगा।
 यहां रिसेंट ऐप पर टैप कर दो डाट्स ऑप्शन पर टैप करना होगा।
 यहां पिन ऑप्शन पर टैप करना होगा।
 पिन होते ही ऐप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसके साथ ही स्क्रीन ऐप पर लॉक हो जाएगी।

लॉक्ड स्क्रीन को ऐसे करें अनपिन 

लॉक्ड स्क्रीन को अनपिन करने के लिए आपको केवल रिसेंट ऐप बटन और बैक बटन को एक साथ प्रेस करना होगा।
दोनों ऑप्शन को एक साथ प्रेस कर कुछ देर हॉल्ड करना होगा।
हॉल्ड करते ही लॉक्ड स्क्रीन अनपिन हो जाती है।