भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि रविवार 26 अक्टूबर 2025 को प्रात: 11.00 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रेरक संवाद कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण के संदेशों और जनसरोकारों को कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों तक पहुँचाना है। पारीक ने बताया कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ आत्मीय संवाद का माध्यम है, जो जनता को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ता है।


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन


