सरकारी कर्मचारियों की तरह राजस्थान में अब मिलेगी 3 माह की एडवांस पेंशन
जयपुर । राजस्थान के पेंशनर्स को भी अब सरकारी कर्मचारियों की तरह 3 माह का एडवांस पेंशन का पैसा लेने की सुविधा मिलेगी। रिटायर्ड कर्मचारी की जगह फैमिली पेंशन लेने वालों को भी एडवांस मिल सकेगी।
पिछले दिनों सरकार ने यह फैसले के बाद वित्त विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रदेश में 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, 4.75 लाख पेंशनर्स हैं। इनमें 3.22 लाख रिटायर्ड कर्मचारी खुद पेंशनर हैं जबकि 1.53 लाख फैमिली पेंशनर्स हैं। अब तक सरकारी कर्मचारियों को ही 3 महीने की सैलेरी तक का पैसा एडवांस मिलता था पेंशनर्स को यह सुविधा नहीं थी। अब पेंशनर्स को तीन महीने की पेंशन का एडवांस का पैसा लोन के तौर पर मिलेगा। इसे अलग अलग किश्तों में चुकाना होगा इसके लिए पेंशनर्स को विकल्प चुनना होगा। जिस महीने एडवांस लेंगे उसके अगले महीने की पेंशन में किश्त का पैसा कटना शुरू हो जाएगा। पेंशनर्स को 3 महीने की पेंशन के बराबर पैसा एडवांस लेने के लिए एसएसओ आईडी के जरिए आवेदन करना होगा। घर बैठे इसके जरिए आवेदन कर सकेंगे। जो पेंशनर्स इंटरनेट फेंडली नहीं हैं वे ई-मित्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पेंशनर्स को एसएसओ आईडी से सरकार के इंटीग्रेटेड फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम 3.0 में लॉग इन करना होगा। सर्विस प्रोवाइडर को अंडरटेकिंग देनी होगी। आरएफएसडीएल के पोर्टल पर आवेदन कर अंडरटेकिंग दे सकते हैं।


UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर प्रभाव, रिपोर्ट में महंगाई और तेल कीमतों का जिक्र
टी20 विश्वकप फाइनल: प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, कुलदीप की दावेदारी मजबूत
रिश्वतखोरी में फंसे GST अधिकारी, 20 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल


