लंदन । ब्रिटेन की एनी फ्रॉस्ट निकोलसन ने एक माइक्रो कियोस्क डिस्को बनाया है। जिसमें लोग डांस करके अपना दुख दर्द दूर कर सकते हैं। इस कियोस्क का नाम फ्रेंडगो डिस्कोटेक रखा गया है। 
इसमें डीजे सेट के साथ ध्यान लगाने के लिए योग की कार्यशाला भी तैयार की गई है। इसमें डांस क्लास भी संचालित की जाएंगी। जो लोग गाना गाना चाहेंगे, उन्हें गाना सुनाने की भी अनुमति होगी। व्यस्त जिंदगी के बीच जैसे ही कुछ अवसर मिले। लोग अपनी सेहत और अपने शौक को पूरा कर सकें। इसका पूरा इंतजाम इस कियोस्क में रहेगा। 26 से 30 जुलाई के बीच लंदन में होने वाले महोत्सव में, इस डिस्को कियोस्क को प्रदर्शित किया जाएगा।