दिवाली पर करिश्मा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, करीना ने की तारीफ
मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद यह पहली दिवाली मनाई, जो काफी शांत और सरल अंदाज में रही। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बहन और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन्हें मजबूत लड़की बताया। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
करिश्मा कपूर ने शेयर की दिवाली की तस्वीर
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्हें पिंक कलर के सूट में देखा जा रहा है और वह काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को हाथों में एक दीया लिए देखा जा सकता है। इसके साथ करिश्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सकारात्मकता।’
बहन करीना कपूर ने कहा- मजबूत लड़की
करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना कपूर खान ने करिश्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "दुनिया की सबसे मजबूत लड़की, मेरी बहन आपके लिए सिर्फ सकारात्मकता, मेरे सैम और किउ।" इसके अलावा करीना की ननद सबा पटौदी ने कमेंट किया, "ढेर सारा प्यार"।
एक नजर करिश्मा कपूर के सिनेमाई सफर पर
साल 1994 में 10 फिल्में करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2006 के बाद धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बनानी शुरू की। उन्होंने साल 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' में काम किया। इसके बाद साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। इससे पहले वह 2007 में 'ओम शांति ओम' में कैमियो रोल में नजर आईं। साल 2012 के बाद करिश्मा 2024 में फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आईं। हालांकि इस लंबे वक्त में वह दो बार बहुत छोटी-छोटी भूमिकाओं में अगल-अलग फिल्मों में नजर आती रहीं।


अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग


