कल्याण ज्वैलर्स का राजस्व 39 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली । चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का राजस्व सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़ा। मजबूत त्यौहारी और शादी-ब्याह की मांग से इसे बल मिला। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकीकृत राजस्व 5,223.07 करोड़ रुपये रहा था। कल्याण ज्वैलर्स के भारतीय परिचालन में राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 41 प्रतिशत तथा पश्चिम एशिया में 22 प्रतिशत रही। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत तथा विदेशों में कल्याण व डिजिटल मंच ‘कैंडेरे फॉर्मेट’ में 170 नए शोरूम शुरू करने की योजना बनाई है। 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी के अपने सभी ब्रांड के 349 शोरूम थे।


घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
श्रद्धा या अनोखापन? सांवलिया सेठ को चढ़े अजीबोगरीब तोहफे चर्चा में
10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
शादी समारोह के बाद मची अफरा-तफरी, Bundi में 70 से ज्यादा लोग भर्ती
भीषण गर्मी में ठंडा एहसास, Mount Abu का मौसम दिलाए राहत


