करांडी गांव में कोबरा बटालियन और पुलिस का संयुक्त अभियान
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले के करांडी गांव में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
मारे गए नक्सलियों में शामिल हैं: सहदेव सोरेन – सीपीआई (माओवादी) का सेंट्रल कमिटी मेंबर, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। चंचल – ZCM सदस्य, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। बिरसेन गंझू – जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन AK-47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।
खुफिया इनपुट पर हुई कार्रवाई
झारखंड पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने करांडी गांव में अभियान चलाया था। इसी दौरान मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर किया गया।
नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान
पुलिस का कहना है कि नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बीते एक सप्ताह में दो सेंट्रल कमिटी मेंबर मारे जा चुके हैं, जबकि एक ने आत्मसमर्पण किया है। इससे संगठन को लगातार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी बड़ी सफलता
इससे पहले हाल ही में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें सेंट्रल कमिटी मेंबर मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल था। मारे गए नक्सलियों पर कुल 5.22 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
झारखंड के हजारीबाग जिले के करांडी गांव में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
मारे गए नक्सलियों में शामिल हैं:
सहदेव सोरेन – सीपीआई (माओवादी) का सेंट्रल कमिटी मेंबर, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। चंचल – ZCM सदस्य, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। बिरसेन गंझू – जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन AK-47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।
खुफिया इनपुट पर हुई कार्रवाई
झारखंड पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने करांडी गांव में अभियान चलाया था। इसी दौरान मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर किया गया।
नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान
पुलिस का कहना है कि नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बीते एक सप्ताह में दो सेंट्रल कमिटी मेंबर मारे जा चुके हैं, जबकि एक ने आत्मसमर्पण किया है। इससे संगठन को लगातार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी बड़ी सफलता
इससे पहले हाल ही में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें सेंट्रल कमिटी मेंबर मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल था। मारे गए नक्सलियों पर कुल 5.22 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।


'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं', 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च पर बोले रणबीर कपूर
ट्रेलर टलने पर फैली अफवाहों का सच, 'रामायण' और 'स्पाइडर-मैन' का क्या है कनेक्शन?
'भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया'... सलमान खान के बयान पर छिड़ी बहस
मामा-भांजे की जोड़ी निकली चोर, सरकारी परियोजना के पाइप किए पार
छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप


