एक ओर जहां भीषण गर्मी से पूरे राज्य के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। राज्य के 24 में से 17 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। यहां सुबह 10 बजे के बाद से ही लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

26 मई तक हालात में कोई सुधार की गुंजाइश नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी ने बताया कि इन जिलों में गर्म व सतही हवा के बहने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। बताया गया कि इन जिलों में 26 मई तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट की संभावना है।

सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने से कुछ मिली राहत

बता दें कि राजधानी रांची व आसपास के जिलों के आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण देर शाम राहत मिल सकती है।सोमवार को भी राजधानी समेत आसपास के जिलों के आसमान में दोपहर बाद छाए आंशिक बादल ने थोड़ी राहत दी है। वहीं पिछले कुछ दिनों से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही सतही हवा ने भी लोगों को गर्मी से राहत दी है।

झारखंड में देर से होगी मानसून की एंट्री

यद्यपि मानसून की वर्षा में देरी और तापमान में किसी प्रकार की कमी नहीं होने की समस्या से भी लोगों और किसानों को दो चार होना पड़ सकता है। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि अबकी बार जहां मानसून झारखंड व आसपास के राज्यों में देरी से दस्तक देगा तो वहीं तापमान में भी कोई कमी नहीं रहेगी।

सोमवार को राजधानी समेत आसपास के जिलों के आसमान में दोपहर बाद छाए आंशिक बादल ने थोड़ी राहत दी है। वहीं पिछले कुछ दिनों से 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही सतही हवा ने भी लोगों को गर्मी से राहत दी है। यद्यपि मानसून की वर्षा में देरी और तापमान में किसी प्रकार की कमी नहीं होने की समस्या से भी लोगों और किसानों को दो चार होना पड़ सकता है।

इन जिलों में तापमान पहुंचा 40 के पार

रांची 41 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 43.5 डिग्री, डाल्टेनगंज 44.9 डिग्री, बोकारो 42.3 डिग्री, गढ़वा 43.9 डिग्री, गुमला 40.8 डिग्री, हजारीबाग 40.3 डिग्री, खूंटी 40.4 डिग्री, लातेहार 40.9 डिग्री, लोहरदगा 40.7 डिग्री, रामगढ़ 42.6 डिग्री, सिमडेगा 40 डिग्री, चाईबासा 42.4 डिग्री, गिरिडीह 42.2 डिग्री, गोड्डा 42.1 डिग्री, देवघर 43.3 डिग्री व पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दरअसल, मानसून अगले माह 18 से 20 जून तक झारखंड में प्रवेश करेगा। जबकि 4 जून तक केरल के तट पर इसकी एंट्री होगी। ताजा जानकारी के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून गत दिनों शुक्रवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नानकोवरी द्वीप पर दस्तक दे चुका है। केरल के तटीय हिस्से में मानसून सामान्य तारीख 1 जून के दो दिनों के बाद 4 जून को दस्तक दे सकता है। बता दें कि देश में मानसून सबसे पहले केरल में ही प्रवेश करता है।