जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
रांची। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को रांची में कहा प्रधानमंत्री मोदी हमारे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम ने कहा कि पीएम हमारे घोषणापत्र को सबसे अधिक प्रचारित करने वाले निकले। प्रधानमंत्री ने भले ही हमारे न्याय पत्र के बारे में गलत बातें प्रचारित कीं, लेकिन उनके द्वारा चर्चा किए जाने के बाद 19 अप्रैल से अब तक हमारे घोषणापत्र को पांच लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।
जयराम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गलत और झूठे मुद्दे उठा रहे हैं। संविधान के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि आरएसएस शुरू से देश के संविधान को झुठलाता रहा है। सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि उनकी विचारधारा संविधान को मानती है या नहीं। यह भी बताएं कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जातिगत गणना के मुद्दे से प्रधानंत्री क्यों भाग रहे हैं।


सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय क्षेत्र के विकास में खेती और किसान की बेहतर सेहत महत्वपूर्ण: राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, सागर गैरें ने बदला तरीका
राज्यसभा सीट के लिए एमपी में सियासी गणित पर सबकी नजर


