जयपुर विजिलेंस टीम द्वारा अवैध परिवहन करते 6 वाहन जब्त किए
जयपुर । माइंस विभाग की जयपुर विजिलेंस टीम ने अवैध खनिज परिवहन करते 6 वाहन जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया है। एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा ने बजरी के तीन वाहन जब्त किए हैं जिनमें से दो डंपर व एक ट्रेलर है। बजरी के दो वाहनों को मुहाना थाने को सुपुर्द किया गया है वहीं एक वाहन कानोता थाने के बगराना चौकी को सुपुर्द किया गया है। इसी तरह से एमई विजिलेंस जयपुर श्री केसी गोयल ने कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध परिवहन करते एक वाहन को सांगानेर सदर थाना को सुपुर्द किया गया हैं वहीं एम सेंड अवैध परिवहन करते वाहन को कानोता व मेसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते एक वाहन को जब्त कर दांतली थाने के सुपुर्द किया गया है।


शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव


