जेल में बंद संजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ीं
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलहाल दिल्ली की एक जेल में बंद संजय सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक अदालत से तगड़ा झटका लगा है। अदालत ने पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा दाखिल मानहानि वाद में संजय सिंह पर 1 लाख का जुर्माना लगाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि भाजपा नेता डॉ महेन्द्र सिंह के विरुद्ध टिप्पणियों को तत्काल सभी सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया जाए। सिविल जज सीनियर डिवीज़न ने फ़ैसला सुनाया। दरअसल दो साल पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने झूठे आरोप लगाने के मामले में लखनऊ कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दर्ज किया था। कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में संजय सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर निराधार आरोप लगाना संजय सिंह की आदत बन गई है। वे अपने आरोपों के पक्ष में कोई सबूत नहीं पेश कर पाए हैं, जबकि महेंद्र सिंह बीजेपी के एक ज़िम्मेदार नेता हैं और उनकी छवि एक सम्मानित राजनेता की है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि संजय सिंह अगर दो महीने के भीतर एक लाख रुपये का जुर्माना नहीं चुकाते हैं तो उन्हें फ़ैसले की तारीख़ से 6 प्रतिशत ब्याज सहित जुर्माना देना होगा।


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
झारखंड : फिर बदला झारखंड का मिजाज…क्या आपके शहर में भी होगी बारिश? यहाँ देखें प्रभावित जिलों की पूरी लिस्ट
झारखंड : बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच बाजार अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; इलाके में भारी तनाव
अदाणी की भक्ति: बाबा बैद्यनाथ के चरणों में मन की शांति खोजने पहुंचे उद्योगपति, झारखंड और देश के लिए मांगा खास वरदान


