स्थानीय सेवा प्रदाताओं को दी आईटी संबंधी जानकारी
जयपुर । ई-मित्र परियोजना अन्तर्गत ई-मित्र कियोस्क धारकों का जिला स्तरीय प्रषिक्षण कार्यक्रम संयुक्त निदेषक शीतल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ।प्रषिक्षण में समस्त स्थानीय सेवा प्रदाताओं के जिला समन्वयकों एवं इनके अधीन 50 से अधिक ई-मित्रों ने भाग लिया। संयुक्त निदेषक ने ई-गवर्नेन्स व स्टेन्डर्ड आईटी प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करने, समस्त ई-मित्र धारकों को ई-मित्र सेवाओं के लिए आमजन से निर्धारित शुल्क लेने एवं आई-कार्ड का उपयोग करने, ई-मित्र केन्द्रों पर नवीन रेट लिस्ट, को-बेनर एवं ई-मित्र सर्टिफिकेट चस्पा करवाने, समस्त जिला समन्वयकों एवं उनके अधीन ई-मित्र धारकों को ई-मित्र संबंधित सोशल मीडिया चैनल फोलो करने एवं उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। प्रषिक्षण में कार्यालय के प्रोग्रामर व सूचना सहायक ने भी प्रषिक्षण दिया।


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
शिया-सुन्नी विवाद के बीच भड़की थी हिंसा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय


