क्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं हनुमान बेनीवाल?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नागौर सांसद सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के भारतीय जनता पार्टी में आने के सवाल पर जवाब दिया है। राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने हनुमान बेनीवाल के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि 2013-14 में मैंने निश्चित रूप से कोशिश की थी, मैंने प्रयास किया था कि हनुमान बेनीवाल पार्टी में रहे और काम करें। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान कहा कि साल 2019 के चुनाव में उन्हें वापस लेकर भी आया था।
राजनीति में कोई चीज स्थाई नहीं रहती
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साक्षात्कार में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल को अपनी अनुकूलता अशोक गहलोत के साथ लग रही थी तो वह कांग्रेस के साथ चलें गए। अब उनका कांग्रेस से भी उनका मोह भंग हो गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान ये बात भी बोल दी कि कि राजनीति में कोई चीज स्थाई नहीं रहती है, समय-परिस्थितयों के हिसाब से बदलती रहती हैं। उनके इस बयान से कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर कही ये बड़ी बात
इस साक्षात्कार में गजेंद्र सिंह शेखावत ने भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर भी बात की। उन्होंने किरोड़ीलाल मीणा आन्दोलनधर्मी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके विचार और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई भी प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं कर सकता।


1 सितंबर से बंगाल में प्रशासनिक बदलाव, सरकारी कार्यालयों में बंगाली भाषा को मिलेगी प्राथमिकता
शोएब अख्तर की एक राय ने भड़काई बहस, मेसी-रोनाल्डो फैंस ने सोशल मीडिया पर घेरा
दिल्ली में प्रदर्शन तेज, संसद परिसर की सुरक्षा बढ़ी; कई रास्तों पर असर
लॉर्ड्स में चमके रोहित शर्मा, शतक के बाद भविष्य को लेकर दिया दिल जीतने वाला जवाब
मानसून सत्र से पहले विपक्ष की बड़ी तैयारी? राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बैठक से सियासी सरगर्मी


