ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान में हमला किया
इस्लामाबाद। ईरान ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया। इसमें एक कमांडर समेत कई आतंकी मारे गए। ईरानी मीडिया ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा- ईरान की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में जैश-अल-अदल कमांडर इस्माइल शाहबख्श समेत कई आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, हमला पाकिस्तान के किस शहर में किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई। ईरान ने इसी तरह के हमला 16 जनवरी को भी किया था। तब ईरानी सेना ने बलूचिस्तान में मिसाइलें और ड्रोन्स से अटैक किया था। अगले ही दिन जवाब में पाकिस्तान ने ईरान में 48 किमी अंदर की एयरस्ट्राइक की थी। 4 दिन बाद यानी 20 जनवरी को दोनों देश तनाव घटाने पर राजी हो गए थे।


सुप्रीम कोर्ट बोला- लंबे समय तक जेल में रखना जरूरी नहीं
इंदौर से शारजाह जाने वालों पर महंगाई की मार, फ्लाइट बंद और किराया महंगा
स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर मिलेगा मौका, Madhya Pradesh में विशेष अभियान
मंत्री बदल सकते हैं जिम्मेदारियाँ: नीतीश के दिल्ली जाने से सरकारी विभागों में संभावित बदलाव
22 महीने बाद जेल से राहत: सुप्रीम कोर्ट ने विशाल अग्रवाल को दी बेल


