न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत
ई-बाइक की बैटरी से 6 मंजिला इमारत में आग लगी; बचने के लिए लोग खिड़कियों से कूदे
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि 2& फरवरी को हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इसमें 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। हमें दुख है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं। उनका शव भारत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी। 17 अन्य लोग हादसे में घायल हुए थे।


सुप्रीम कोर्ट बोला- लंबे समय तक जेल में रखना जरूरी नहीं
इंदौर से शारजाह जाने वालों पर महंगाई की मार, फ्लाइट बंद और किराया महंगा
स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर मिलेगा मौका, Madhya Pradesh में विशेष अभियान
मंत्री बदल सकते हैं जिम्मेदारियाँ: नीतीश के दिल्ली जाने से सरकारी विभागों में संभावित बदलाव
22 महीने बाद जेल से राहत: सुप्रीम कोर्ट ने विशाल अग्रवाल को दी बेल


