भारतीय नागरिक को 5 साल की सजा
वॉशिंगटन । अमेरिका में एक 40 साल के भारतीय नागरिक बनमीत सिंह को डार्क वेब पर ड्रग्स बेचने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे 5 साल जेल सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उसके पास से 1.25 हजार करोड़ रुपए जब्त करने का भी आदेश दिया गया है। बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है। उसे अप्रैल 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। कोर्ट की कार्यवाही के बीच इस साल जनवरी में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।


पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी की तैयारी अधूरी
मैहर में बड़ा हादसा टला, बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग
निजी जिंदगी के बाद अब फिल्म को लेकर चर्चा में पलाश मुछाल
कोर्ट रूम तक भ्रूण पहुंचने से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड


