इन दिनों हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लड़कियां ही नहीं, आज कल तो लड़के भी अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। यही वजह है कि खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। बाल हो या त्वचा खूबसूरती के लिए दोनों की देखभाल बेहद जरूरी है। हालांकि, लगातार बढ़ते स्ट्रेस और प्रदूषण का हमारी सेहत और त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। इसके अलावा हमारी खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति हमारी लापरवाही भी हमें कई तरह की समस्याओं का शिकार बना देती है।

चेहरे की झुर्रियां इन्हीं समस्याओं में से एक है। बढ़ती उम्र का संकेत देती ये झुर्रियां अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जल्द ही इससे निजात पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए 10 उपायों की मदद से आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।

झुर्रियां मिटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

नींबू का रस

माथे, मुंह और आंखों के आसपास नजर आ रही झुर्रियों को दूर करने के लिए नींबू का रस लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगे रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे झुर्रियां कम होने लगेंगी।

केला

गुणों से भरपूर केले की मदद से भी झुर्रियां कम होती है। इसके लिए एक केले को मैश करने के बाद इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होंगी।

नारियल तेल

बालों और त्वचा के लिए गुणकारी नारियल तेल भी झुर्रियों पर असरदार है। इसे लगाने के लिए नारियल तेल में थोड़ा-सा संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स हल्की हो जाती हैं।

अंगूर

अंगूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए भी अंगूर बेहद कारगर है। इसके लिए आपको बस अंगूर को काटकर उसका रस चेहरे पर मौजूद झुर्रियों पर लगाना होगा। अह 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में रूई भीगोकर चेहरा साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से झुर्रियां हल्की हो जाएंगी।

सेब

झुर्रियों को दूर करने के लिए आप कच्चे सेब को पीसकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। 10-15 तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे पोंछ ले। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद झुर्रियां कम हो जाएंगी।

पपीता

विटामिन ए समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर पपीते को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है। साथ ही इससे झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।

खीरा

झुर्रियां मिटाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा-सा दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बाद में सूख जाने पर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।