वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर भीषण सडक हादसा,10 की मौत
अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को नडियाद के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रेलर के पीछे जा घुसी, जिससे 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है।बता दें कि कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी, तभी एक्सप्रेस हाईवे पर नडियाद के पास पहुंचते समय एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार पलट गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन 108 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है।हादसे की जानकारी मिलने पर राहगीर ने शवों को कार से निकालने में पुलिस की मदद की। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया है।


DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला


