दिल्ली | मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में आज भी बारिश होगी। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। वहीं, पांच जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह खिली धूप से मौसम उमस भरा रहा। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में देर शाम तक बारिश होती रही। इसके बाद बादलों के साथ सूरज की आंख-मिचौली शुरू हुई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसकी वजह शुक्रवार सुबह खिली धूप रही।शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक केवल पांच एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि शाम 5:30 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 26.9 एमएम पहुंच गया। शाम के समय सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड इलाके में 23.2 एमएम दर्ज की गई। विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पांच जुलाई से मानसून में उलटफेर से तेज बारिश होने की संभावना है।