लू का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
जयपुर। राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा और चढ़ने की संभावना है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 15 अप्रेल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। सोमवार को राज्य में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस गर्मी का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले मार्च में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
चित्तौड़गढ़ में भी सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और चूरू से भी ज्यादा गर्मी महसूस की गई। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित अन्य शहरों में भी सुबह से तेज धूप के चलते दिनभर गर्मी का असर रहा। हालांकि, बीकानेर संभाग में दिनभर तेज गर्मी के बाद देर शाम मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ क्षेत्रों में बादल छाए और कुछ जगहों पर धूलभरी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
बाड़मेर सबसे गर्म रहा
सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ 40 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 39.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 39.2 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर 39 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा 38.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 38.2 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर 38.7 डिग्री सेल्सियस, जालोर 38.5 डिग्री सेल्सियस और प्रतापगढ़ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस, चूरू 37.3 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली 37.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा 37.2 डिग्री सेल्सियस और सिरोही 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर 36.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर 36.5 डिग्री सेल्सियस, करौली 36.4 डिग्री सेल्सियस और पाली 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर 35.5 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात — पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की बेरहमी से हत्या, जांच जारी
छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म — इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें तुरंत चेक
आस्था का जनसैलाब — Kartik Swami Temple के कपाट खुलते ही Bharmour में भक्तों की भीड़
Noida प्रोटेस्ट के बाद बड़ा बदलाव — कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किया नया ढांचा
वोट बैंक की सियासत गरमाई — Ambedkar Jayanti पर Bahujan Samaj Party का बड़ा प्रदर्शन, गांव-गांव पहुंचे दलात्मक अभियान


