राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी में आगामी चार से लेकर छह अप्रैल तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगा।

रांची में अब हीट-वेव का का बरसेगा कहर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 4, 5 और 6 अप्रैल को हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश से मिल सकती है कुछ राहत

वहीं दूसरी ओर 6, 7 और 8 अप्रैल को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में कमी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।