तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक भिड़े, 30 लोग घायल
अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिनान गांव के पास चेनल नम्बर 110 की पुलिया के निकट हुए इस हादसे में एक ट्रैवल बस और केमिकल से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत
हादसे में बस चालक के साथ एक महिला और एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
करीब 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी और अचानक हुए इस हादसे ने यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही कारण
प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है। फिलहाल मृतकों के शव पिनान चिकित्सालय में रखे गए हैं और मामले की जांच जारी है। इस हादसे की जांच एनएचएआई की टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।


तुर्किए में स्कूल शूटिंग, 16 घायल; हमलावर की खुदकुशी
नवागत भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्राथमिकता—जनसेवा और पारदर्शिता
डिजिटल अवतार से वोट अपील, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में एआई का बढ़ता असर


