रेवाड़ी के बावल मंडल के गांव बोलनी में एक परिवार ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसमें दो लड़कियों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, घरेलू कलह के चलते परिवार ने यह कदम उठाया। मृतकों में 16 और 14 साल की लड़कियां और 10 साल का लड़का शामिल हैं। कसोला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।