नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डल्ला के एक करीबी हरजीत सिंह उर्फ हैरी मोड उर्फ छोटे हैरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पंजाब के बठिडा में मौड़ मंडी निवासी हरजीत कनाडा में बैठे अपने सरगनाओं के इशारे पर सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी, हथियारों व ड्रग्स की तस्करी समेत देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। एनआइए को भी उसकी तलाश थी। स्पेशल सेल की डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि इनपुट था कि कनाडा में छिपे अर्श डल्ला, लखबीर सिह और हरविंदर सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के साथ मिलकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहे हैं।  सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला भारत में टारगेट किलिंग, रंगदारी, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में लिप्त हैं। इनमें सुक्खा दुन्नेके की हाल ही में कनाडा में हत्या कर दी गई है। पुलिस को पता चला कि भारत में इनके गुर्गे हैरी मोड और हैरी राजपुरा काम कर रहे हैं। रिंदा और लखबीर सीमापार से हथियार व मादक पदार्थ को देश में भिजवा रहे हैं, जिसे हैरी मोड और हैरी राजपुरा सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते हैं। टीम ने दोनों की तलाश शुरू की।  सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला भारत में टारगेट किलिंग, रंगदारी, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में लिप्त हैं। इनमें सुक्खा दुन्नेके की हाल ही में कनाडा में हत्या कर दी गई है। पुलिस को पता चला कि भारत में इनके गुर्गे हैरी मोड और हैरी राजपुरा काम कर रहे हैं। रिंदा और लखबीर सीमापार से हथियार व मादक पदार्थ को देश में भिजवा रहे हैं, जिसे हैरी मोड और हैरी राजपुरा सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते हैं। टीम ने दोनों की तलाश शुरू की।  पता चला कि दक्षिण हरियाणा का भगोड़ा गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया वर्तमान में पुर्तगाल में है, उसने अर्श डल्ला से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। पुलिस ने नीरज के करीबी और सहपाठी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी मुनीष लांबा को छह सितंबर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद अर्श डल्ला के करीबी राज विदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरिया उर्फ बड़ा हैरी को सात सितंबर फरीदाबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हैरी मोड को सरिता विहार से गिरफ्तार किया। पंजाब और हरियाणा में पिछले वर्ष की थीं चार हत्याएं हैरी मोड ने अपने सहयोगी हैरी राजपुरा उर्फ बड़ा हैरी के साथ मिलकर बीते वर्ष पंजाब और हरियाणा में चार लोगों की हत्या की थी। सीमापार से आने वाले नशे और हथियारों की खेप को ये सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते थे। रंगदारी और ड्रग्स के कारोबार से कमाई रकम हवाला के जरिये अपने आकाओं तक पहुंचाते थे। गैंगस्टर फतेह नगरी और सुक्खा दुन्नेके के निर्देश पर हैरी मोड ने मनप्रीत उर्फ चल्ला और मनप्रीत उर्फ विक्की की बेरहमी से हत्या की थी। ये दोनों गैंगस्टर कुलबीर नरूआना के करीबी थे।  22 मार्च 2022 नीरज फरीदपुरिया के निर्देश पर हैरी मोड ने पलवल में यशबीर की हत्या की थी और एक अन्य को गोली मार दी थी।-14 मार्च 2022 हैरी मोड ने पंजाब के नकोदर में चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान ब्रिटेन निवासी एनआरआइ संदीप नांगल की हत्या कर दी थी।