बदलते मौसम का सीधा प्रभाव लोगों की त्वचा पर पड़ने लगा है। बदलते मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप त्वचा का ध्यान रखने के लिए कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ग्लोइंग हो जाएगी।

अगर आप अपने चेहरे पर सीधा ऐसे ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल करेंगे तो इसका ज्यादा कुछ असर देखने को नहीं मिलेगा लेकिन अगर आप कुछ चीजों को इसके साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो असर कुछ दिन में दिखने लगेगा।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है तो ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और साथ ही में चेहरा भी ग्लो करेगा।

मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन

अगर आप चेहरे पर होने वाले पिंपल्स के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक को कुछ समय चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।

शहद और ग्लिसरीन

अगर आप पिगमेंटेशन से परेशान हैं तो ग्लिसरीन के साथ शहद को मिलाकर लगाएं। एक्ने और पिपंल से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू और ग्लिसरीन

अगर आप स्किन पर खुजली और लालिमा से परेशान हैं तो ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करेगा।

जानें ग्लिसरीन के फायदे

ग्लिसरीन आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। रोजाना इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलते हैं। ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ त्वचा की नमी बरकरार रख सकते हैं बल्कि पिंपल, एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।