वानखेड़े में दर्शकों ने मंगलवार, 7 नवंबर को वनडे क्रिकेट में अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी देखी। ग्लेन मैक्सवेल ने रन चेज करते हुए नाबाद 201 रन की पारी खेली। अकेले दम पर मैक्सवेल ने 293 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने भारत पूर्व कप्तान कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कपिल देव ने 1983 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जिससे भारत को 60 ओवर में 266 रन बनाने में सफलता मिली थी। वह उस समय छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और तब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।

कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

7 नवंबर को मैक्सवेल ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। मैक्सवेल ने ना सिर्फ कपिल का रिकॉर्ड तोड़ बल्कि दोहरा शतक भी बनाया। वह पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक बनाया है।

ग्लेन मैक्सवेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, तब ऑस्ट्रेलिया टीम नौवें ओवर में 49/4 पर संघर्ष कर रही थी। अजमतुल्लाह उमरजई हैट्रिक पर थे लेकिन मैक्सवेल बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91/7 हो गया था। तब कप्तान पैट कमिंस ने उनका साथ दिया। मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर 170 गेंद पर नाबाद 202 रन की साझेदारी की।