फरीदाबाद। भाई की नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के नाम रामेधर्म और अशोक है। अशोक हार्डवेयर की दुकान चलाता है और रामेधर्म खुद को लेखक बताया है।

युवती ने बताया कि दो महीने पहले रामेधर्म से उसकी मुलाकात हुई। उसने युवती से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। युवती ने कहा कि वह पहले से नौकरी करती है, मगर उसके भाई को नौकरी की जरूरत है। आरोपित ने उसकी भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

28 जून को आरोपित ने युवती को फोन करके सूरजकुंड रोड पर बुलाया। वहां आरोपित अपनी कार लेकर आया। उसके साथ उसका दोस्त अशोक भी बैठा हुआ था। आरोपित उसे अपने घर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। 30 जून को युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।