जयपुर | राजस्थान की चार जगहों पर पाला पड़ गया है। जयपुर के जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इलाके में पानी वाली जगहों पर बर्फ जम गई है। खेतों में भी पाला पड़ गया है, खुले में निकलने पर लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं।जोबनेर में सर्दी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जोबनेर स्थित कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के मुताबिक, न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पिछले 25 साल में दूसरी बार यहां सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है।

इससे पहले दिसंबर 2021 में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री दर्ज हुआ था। तापमान में भारी गिरावट के चलते जनजीवन प्रभावित है। लोग जगह-जगह स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। अल सुबह खेतों में फसलों और पेड़ों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं। खुले इलाकों और पानी के पॉन्ड में बर्फ जम गई। खेतों सिंचाई के लिए लगे पाइपों में भी पानी जम गया। एक दिन पहले जोबनेर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।प्रदेश में गलन भरी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

चूरू, फतेहपुर और माउंटआबू में लगातार तीसरे दिन टेम्परेचर माइनस छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। फतेहपुर में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और चूरू में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। माउंटआबू में भी माइनस दो डिग्री से नीचे टेम्परेचर चल रहा है। इन सभी शहरों में खेतों में पाला पड़ा है।कोटा में अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 6.3 डिग्री लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह इस सीजन में कोटा में दिन और रात का सबसे कम तापमान रहा।