तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल, तलाश में जुटी टीमें
आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर के एक गांव में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को पटना रेफर करने की सूचना है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के हमल में महिला आशा देवी और अर्जुन राम समेत चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक सब्जी विक्रेता भी है। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है। इधर आरा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ पता चला है कि गांव में सुबह छह बजे तेंदुए को देखें जाने और हमले में ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी हुई है। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जंगल है। आरा और बक्सर से वन विभाग की टीम पहुंच गई। पटना से भी टीम भेजी जा रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना


