ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
जयपुर । यहां के रामगंज इलाके में देर रात 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा ई-रिक्शा और बाइक में हुई टक्कर को लेकर हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर रामगंज थाने का घेराव किया। गुस्साएं लोगों ने आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने गुस्साये लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
पुलिस ने कहा कि देर रात हीदा की मोरी के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इस बात पर दोनों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। माहौल बिगड़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने पर स्थित तनावपूर्ण हो गई। एक पक्ष के लोगों ने रिक्शा चालक से मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने रोड किनारे खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस झगड़े की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। हालत पर काबू पाने के लिए आस-पास के थानों के पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बुलाकर तैनात किया गया।


अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार


