टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, बदमाशों ने फायरिंग भी की, दो की मौत
दतिया । दतिया जिले के डगरई टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग की। घटना से दहशत में आए कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दो कर्मचारी पास के खेत में बने कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी कांडेले की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए हैं।
पुलिस ने बताया है कि ग्वालियर-झांसी हाईवे के चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर 4 बाइक पर 10-12 बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फायरिंग की। 15 से 20 मिनट बाद बदमाश फरार हो गए। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर रंगदारी दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और फायरिंग की है। भगदड़ के बाद 2 कर्मचारी कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत


