एलन मस्क ने जारी किया ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का फीचर
पहले ट्विटर के नाम से जाना जाने वाला माइक्रोब्लॉगिंग साइट X अब नया फीचर लेकर आया है। X के इस फीचर का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। अब एलन मस्क ने इसे जारी कर दिया है। X में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर आया है जिसे एक साथ आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। आईओएस में पिछले साल ही इसका अपडेट जारी कर दिया गया था।
X के मालिक एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट के जरिए X के इन नए फीचर की जानकारी दी है। एलन मस्क ने बहुत पहले ही कहा था कि X में कॉलिंग का फीचर दिया जाएगा। X ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर भले ही जारी कर दिया है लेकिन यह सभी के लिए नहीं है।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि X के ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर को सिर्फ वही यूजर इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्होंने X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया है। X के कॉलिंग फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ख्याल रखा गया है। आप अपने आईपी एड्रेस को हाइड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क X को एक सुपर एप बनाने की तैयारी में है। इसे लेकर कई बार खबरें भी आ चुकी है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि X में पेमेंट का फीचर आ रहा है। इसके अलावा इसमें शॉपिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।


लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम
अनियंत्रित कार बनी काल, परिवार के तीन सदस्यों की मौत
कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'


